चिटफंड निवेशकों व अभिकतार्ओं का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन
रायपुर
चिटफंड कंपनी का फजीर्वाड़ा का शिकार हुए निवेशकों और अभिकतार्ओं ने अपनी करोड़ों की जमा पूंजी वापसी की मांग को लेकर आज राजधानी में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी जमापूंजी वापस नहीं होने पर वे सभी आगे की रणनीति बनाने के लिए मजबूर होंगे।
छत्तीसगढ़ अभिकर्ता-उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर पर प्रदेश के धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, भिलाई-दुर्ग, नांदगांव, अंबिकापुर, गरियाबंद समेत अलग-अलग जिलों से पैदल मार्च करते हुए सैकड़ों चिटफंड कंपनी निवेशक -अभिकर्ता सुबह यहां बूढ़ापारा धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वे सभी नारेबाजी करते हुए यहां धरने पर बैठ गए। सेवा संघ के अध्यक्ष गगम कुंभकार, नंद कुमार निषाद, ईश्वर पटेल व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर दर्जनों चिटफंड कंपनियां आई और निवेशकों-अभिकतार्ओं का लाखों-करोड़ों रुपये लूटकर फरार हो गई। उनका कहना है कि चुनावी जन घोषणा पत्र के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सिर्फ एक कंपनी की 30 प्रतिशत जमापूंजी वापस कराई है। बाकी करोड़ों की जमापूंजी अभी तक कंपनियों में फंसी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनका पैसा नहीं मिला तो वे किसी भी स्तर की लड़ाई लड?े तैयार हैं।

पाठको की राय